Baba Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर विवाद बढ़ गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ‘बाबा’ नाम रखने पर आपत्ति जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार को देहरादून से पहुंचे संगठन के सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पटेल मार्ग पर करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
बताया जा रहा है कि पटेल मार्ग स्थित एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर विवाद शुरू हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पहले ही इस नाम पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी मुद्दे को लेकर जब वे दुकान पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थिति बिगड़ते देख दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि दुकान संचालक ने पहले आश्वासन दिया था कि दुकान स्थानांतरित करने के बाद नाम बदल दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वीडियो में कुछ लोग यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘बाबा’ नाम स्थानीय धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं एक शख्स खुद को मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर मौजूद नजर आता है।














Leave a Reply