khabarhunt.in

खबर का शिकार

Atishi Target BJP Rekha Govt: “मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा है…” – ऐसा क्यों बोलीं आतिशी?

cm atishi

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा सरकार पर बिजली कटौती को लेकर हमला बोला है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नए AI फीचर, ग्रोक का उपयोग लोग सवाल पूछने के लिए कर रहे हैं। इसी संदर्भ में आतिशी ने ग्रोक द्वारा दिए गए जवाब पर प्रतिक्रिया दी। ग्रोक ने दिल्ली में नई सरकार के कार्यकाल में बिजली कटौती के बारे में जो जवाब दिया, उस पर आतिशी ने टिप्पणी करते हुए कहा, “मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा है।”

ग्रोक ने क्या जवाब दिया?

दरअसल, एक्स के AI फीचर से एक यूजर ने सवाल पूछा कि क्या आतिशी के मुख्यमंत्री रहते दिल्ली में कभी पॉवर कट नहीं हुए थे। इसके जवाब में ग्रोक ने बताया कि आतिशी के कार्यकाल (21 सितंबर 2024 से 8 फरवरी 2025) में दिल्ली में कोई बड़ा पॉवर कट नहीं हुआ था। उनके शासन में सस्ती और निर्बाध बिजली की व्यवस्था पर जोर दिया गया था, और केवल छोटे, नियोजित कट होते थे, जबकि कोई गंभीर समस्या नहीं आई। जब यूजर ने फिर पूछा कि अब जो पॉवर कट हो रहे हैं, वे आतिशी के समय से अलग हैं, तो ग्रोक ने बताया कि वर्तमान में बिजली कटौती ज्यादा हो रही है, कुछ जगहों पर 12-13 घंटे तक, जबकि आतिशी के समय में ऐसा नहीं था। उनका कार्यकाल बिना बड़ी कटौती के, केवल छोटे नियोजित कट के साथ था, जबकि अब कटौती अनियोजित और गंभीर हो गई है, खासकर मार्च 2025 में।

आतिशी ने किया रिएक्ट

ग्रोक के इस जवाब पर आतिशी ने खुशी जताई और ट्वीट करते हुए कहा, “मजा आ रहा है! भक्तों का झूठ @grok एक्सपोज़ कर रहा है! दिल्ली में बीजेपी सरकार के आते ही मार्च 2025 में बिजली कटौती अनियोजित और गंभीर हो गई है। मैं नहीं कह रही, @grok कह रहा है!”

AAP ने बिजली कटौती पर बीजेपी को घेरा

आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार रेखा सरकार को बिजली कटौती को लेकर घेर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मार्च में बिजली का हाल यह है कि लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं, तो मई और जून की गर्मी में, जब पीक डिमांड बढ़ेगा, तो क्या हाल होगा? उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्लीवासियों को लगातार 10 साल तक 24 घंटे बिजली दी गई, लेकिन बीजेपी सरकार ने सिर्फ एक महीने में साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके लिए असंभव है।

न सिर्फ आतिशी, बल्कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमने बहुत मेहनत से दिल्ली में बिजली व्यवस्था को सुधारने का काम किया था। 10 साल तक कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए। इन लोगों ने डेढ़ महीने में ही स्थिति को खराब कर दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *