khabarhunt.in

खबर का शिकार

टेस्ट से संन्यास के बाद सीधे महाराज जी की शरण में पहुंचे विराट कोहली

टेस्ट से संन्यास के बाद सीधे महाराज जी की शरण में पहुंचे विराट कोहली

नई दिल्ली: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के 24 घंटे के अंदर ही प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, दोनों ही महाराज जी के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। जब भी जिंदगी में कोई बड़ा मोड़ आता है, चाहे खुशी का हो या दुख का, दोनों वृंदावन जाकर आशीर्वाद लेते हैं। इस बार भी विराट ने अपने करियर का एक बड़ा चैप्टर खत्म किया और सीधा महाराज जी की शरण में पहुंच गए। यह दिखाता है कि उनके लिए आस्था और अध्यात्म भी उतना ही अहम है, जितना क्रिकेट का मैदान।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट और प्रेमानंद महाराज का वीडियो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चाहे इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब, हर जगह इस वीडियो को लोग देख और सुन रहे हैं। वीडियो में विराट महाराज जी के साथ बात करते नजर आ रहे हैं, और उनके आस-पास कई भक्त भी मौजूद हैं। इंस्टाग्राम पर जैसे ही वीडियो अपलोड हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। कोई उनकी श्रद्धा की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस मुलाकात को प्रेरणादायक बता रहा है।

भावुक दिखे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज ने दी जीवन की सीख

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात सिर्फ एक भेंट नहीं थी, बल्कि एक भावनात्मक पल भी था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का की आंखें नम हैं, और वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि ये कपल महाराज जी से कितना गहरा जुड़ाव रखता है।

इस दौरान महाराज जी ने विराट से पूछा, “प्रसन्न हो?”

विराट ने हल्की सी मुस्कान के साथ जवाब दिया, “ठीक हैं।” इस पर प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही गहरी बात कही –
“ठीक ही रहना चाहिए। देखो, वैभव (धन-दौलत) या यश (नाम-शोहरत) बढ़ना भगवान की कृपा नहीं होती। असली कृपा तब मानी जाती है जब अंदर का सोचने का तरीका बदलता है। जब भगवान कृपा करते हैं तो संतों का साथ देते हैं और दूसरी कृपा तब होती है जब जीवन में कोई कठिनाई या विपरीत हालात आते हैं।”

महाराज जी की ये बातें सुनकर माहौल एकदम शांत और भावपूर्ण हो गया। वीडियो में लोग श्रद्धा से सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *