khabarhunt.in

खबर का शिकार

Uttrakhand Weather Update: हल्की बारिश-बर्फबारी के बीच 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, यूपीसीएल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Uttrakhand Weather Update

Uttrakhand Weather Update: प्रदेश में जारी हल्की बारिश और बर्फबारी को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने बिजली आपूर्ति को चौबीसों घंटे सुचारू रखने के निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर बने रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में प्रतिक्रिया समय को न्यूनतम रखा जाए और लक्ष्य “जीरो रिस्पॉन्स टाइम” होना चाहिए।

आपात स्थिति में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7579179109 जारी किया गया है। उपभोक्ता किसी भी बिजली संबंधी समस्या पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Uttrakhand Weather Update

एमडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में विद्युत वितरण नेटवर्क की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों, फीडरों और वितरण ट्रांसफार्मरों का विशेष निरीक्षण कर निवारक रख-रखाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

इसके साथ ही सभी क्षेत्रीय और मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर, ट्राली, केबल, कंडक्टर, इंसुलेटर सहित आवश्यक विद्युत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखी जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *