khabarhunt.in

खबर का शिकार

Avimukteshwaranand Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन की सख्त चेतावनी, प्रवेश पर स्थायी प्रतिबंध की तैयारी

Avimukteshwaranand Controversy

Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और तेज होता नजर आ रहा है। मेला प्रशासन ने एक और नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनका मेला क्षेत्र में प्रवेश स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है। यह नोटिस 18 जनवरी की तारीख का बताया जा रहा है।

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से जारी दूसरे नोटिस में कहा गया है कि मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करने के प्रयास के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। इसी आधार पर प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें हमेशा के लिए मेला क्षेत्र में आने से रोका जाए। नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया था।

Avimukteshwaranand Controversy

यह नोटिस स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पीछे वाले हिस्से पर चस्पा किया गया था। इसकी जानकारी मेला प्रशासन के कर्मचारियों के शिविर पहुंचने पर सामने आई। जब तक शंकराचार्य को नोटिस की सूचना मिली, तब तक करीब तीन दिन का समय बीत चुका था।

प्रशासन का कहना है कि मेला क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी हो सकता है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर संत समाज और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *