Amit Shah Uttarakhand Tour: गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्होंने पतंजलि योगपीठ के महर्षि दयानंद ग्राम परिसर में स्थित पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल हुए, जहां दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
बुधवार देर शाम हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री का स्वागत जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने किया और उन्हें सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की। गुरुवार को वह शहर में आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए।

पतंजलि अस्पताल के उद्घाटन के पश्चात अमित शाह ने गायत्री तीर्थ पहुंचकर ‘अखंड ज्योति’ के दर्शन किए। इसके बाद माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में भाग लेने के लिए बैरागी द्वीप, कनखल पहुंचे।
इन सभी कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गृह मंत्री के साथ मौजूद रहे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात की गई हैं।















Leave a Reply