khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Government EV Mission: साल के अंत तक 7,000 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना

Delhi government EV mission

दिल्ली सरकार वर्ष के अंत तक राजधानी में लगभग 7,000 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रही है। मौजूदा 8,849 चार्जिंग प्वाइंट्स को जोड़ने के बाद राजधानी में कुल चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 15,849 तक पहुंच जाएगी। हालांकि, दिल्ली में ईवी की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह आंकड़ा अभी भी अपर्याप्त माना जा रहा है। मोटर वाहन एग्रीगेटर्स, डिलीवरी और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए शुरू किए गए वेब पोर्टल पर अब तक करीब 7 लाख वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर तक दिल्ली में लगभग 36,150 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की आवश्यकता होगी।

निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने की दिशा में सरकार का जोर

अधिकारियों का कहना है कि निजी वाहनों की संख्या कम करने के उद्देश्य से बस बेड़े के विस्तार पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शहर के 62 प्रमुख जाम-प्रभावित इलाकों की पहचान की गई है, जहां 215 सुधार कार्य प्रस्तावित किए गए। इनमें से 83 कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 50 परियोजनाओं के अगले छह महीनों में पूरा होने की संभावना है। कुछ कार्य बुनियादी ढांचे और तकनीकी कारणों से अभी लंबित हैं।

Delhi government EV mission

आरकेपुरम में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आरकेपुरम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी में विकास परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन योजनाओं के तहत क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जर्जर हो चुकी चौपालों का पुनर्निर्माण होगा, कम्युनिटी सेंटरों को आधुनिक रूप दिया जाएगा और पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही, लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्कों में ओपन जिम की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *