सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश के बाद संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट स्वतः संज्ञान लेंगे। अखिलेश ने भरोसा जताया कि देश के प्रबुद्ध वर्ग और न्यायपालिका से जुड़े लोग इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे।
अखिलेश यादव ने सांसदों के साथ की अहम बैठक

मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई। अखिलेश यादव ने सांसदों से कहा कि पार्टी के 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।














Leave a Reply