khabarhunt.in

खबर का शिकार

संभल हिंसा की बरसी: शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल, ड्रोन निगरानी और भारी फोर्स तैनात

संभल में पिछले साल हुए बवाल की बरसी पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। शहर को मानो किले में बदल दिया गया है। पुलिस, PAC और RAF लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। किसी भी तरह का जश्न, शोक या सार्वजनिक कार्यक्रम न हो—इसके लिए प्रशासन सतर्क मोड में है।

जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष टीम नजर बनाए हुए है, ताकि कोई भड़काऊ पोस्ट न डाली जाए।

एएसपी कुलदीप सिंह सत्यव्रत ने पुलिस चौकी में बने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सभी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को सुबह 7 बजे जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भारी विवाद हुआ था। करीब 9 बजे भीड़ ने उग्र रूप ले लिया था—पथराव, आगजनी और फायरिंग तक हुई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जामा मस्जिद क्षेत्र में बवाल काबू में आते-आते,हिंदूपुरा खेड़ा में भीड़ ने फिर हमला कर दिया था। उसी घटना की बरसी पर अब शहर में कड़ी सुरक्षा लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *