khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Blast: मसूद अजहर की बहन के संपर्क में थी शाहीन, भारत में महिला ब्रिगेड बनाने का मिला था टास्क

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए बम धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग हेड डॉ. शाहीन का सीधा संबंध आतंकवादी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर की बहन सहीदा अजहर से था।

सूत्रों के अनुसार, शाहीन को भारत में जैश की महिला ब्रिगेड तैयार करने का जिम्मा दिया गया था। वह “जमात-उल-मोमिनात” नामक संगठन से जुड़ी थी, जो जैश का महिला विंग बताया जा रहा है।

डॉ. शाहीन लखनऊ की रहने वाली है और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत थी। उसे डॉ. मुजम्मिल, जो पहले गिरफ्तार हो चुका है, का करीबी बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि शाहीन ने ही अपनी कार में AK-47 छिपाने की अनुमति दी थी और वह भी इसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनआईए की संयुक्त टीम ने शाहीन को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे की साजिश की गहराई तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *