khabarhunt.in

खबर का शिकार

उत्तराखंड रजत जयंती: गैरसैंण में सीएम धामी ने किया आंदोलनकारियों का सम्मान, बोले- क्षेत्र को स्मार्ट सिटी बनाना लक्ष्य

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और आंदोलनकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री धामी का आगमन होते ही पूरे परिसर में “जय उत्तराखंड” और “वंदे मातरम” के नारे गूंज उठे। सीएम धामी ने कहा कि गैरसैंण और उसके आसपास के क्षेत्र को तेजी से विकसित किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि गैरसैंण को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को ‘उड़ान सेवा’ से जोड़ा जाएगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

सीएम ने कहा कि राज्य निर्माण में जिन वीर आंदोलनकारियों ने योगदान दिया, उनका बलिदान और संघर्ष कभी भुलाया नहीं जाएगा। पूरे प्रदेश में आज रजत जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो उत्तराखंड की एकता और विकास का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *