khabarhunt.in

खबर का शिकार

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा, 9 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) पहुंचकर राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और भव्य स्तर पर पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे राज्य की नींव आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने रखी थी, और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उसकी प्रगति और समृद्धि को नई दिशा दे रहे हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचकर राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी क्षण होगा और यह उत्सव उत्तराखंड के विकास यात्रा का प्रतीक बनेगा।

राज्य सरकार इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और विकास परियोजनाओं की झलक के माध्यम से “नया उत्तराखंड – विकास की नई उड़ान” थीम पर आयोजन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *