khabarhunt.in

खबर का शिकार

Bihar Election 2025: लालू के ‘जंगलराज’ पर बोली दिल्ली CM रेखा गुप्ता — “नीतीश राज में बिहार हुआ भयमुक्त और विकसित”

गया: बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी गर्मी तेज हो गई है। बुधवार को गया जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर करारा हमला बोला। वे लोजपा प्रत्याशी उदय यादव के समर्थन में जनता से वोट मांगने पहुंची थीं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार ‘जंगलराज’ के नाम से बदनाम था। उस समय चोरी, डकैती, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं आम थीं। लोग डर के साए में जीते थे और शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा — “क्या आप फिर से वही लालटेन युग वापस लाना चाहते हैं?”

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई है। वर्ष 2005 के बाद डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से आज बिहार में सड़कें, बिजली, शिक्षा और उद्योग का जाल बिछा है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अब बिहार भयमुक्त और विकासशील राज्य बन चुका है, और जनता को इस परिवर्तन को बरकरार रखने के लिए एनडीए उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *