khabarhunt.in

खबर का शिकार

पहले चरण में मतदान तेज, मंत्री राजू सिंह को जनता के विरोध का सामना

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की 11 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच साहेबगंज के गोपीगंज में बूथ संख्या 108 और 109 पर गुरुवार सुबह हलचल मच गई, जब पर्यटन मंत्री राजू सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे। मौके पर मौजूद विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने उनका तीखा विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते नारेबाज़ी बढ़ गई और भीड़ आक्रोशित हो उठी। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया और मंत्री को वहां से वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

गांव में उत्साह, शहर में ढिलाई

दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान 45% के पार पहुंच चुका था। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग उत्साह के साथ जारी है, जबकि शहरी क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार धीमी है। मीनापुर और पारू, जो पहले कभी माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं, वहां उम्मीद से अधिक मतदान देखा गया। मतदान के छह घंटे बाद ही दोनों क्षेत्रों में 50% से ज़्यादा मतदाता वोट डाल चुके थे।

इसके विपरीत, मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट पर अब तक महज़ 38.70% मतदान दर्ज हुआ है। कई गांवों में लोग नाव से नदी पार कर वोट डालने पहुंचे। वहीं पारू और कांटी विधानसभा क्षेत्र से मतदान के बीच हंगामे की भी खबरें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *