khabarhunt.in

खबर का शिकार

एमपी हादसे के बाद एक्शन में पंजाब सरकार: कोल्ड्रिफ समेत आठ दवाओं पर लगा प्रतिबंध

हाल ही में मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से 20 से ज्यादा बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे देश में हलचल मच गई थी। इसी घटना के बाद अब पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने राज्य में आठ दवाओं के इस्तेमाल और खरीद पर भी पूरी तरह रोक लगाने का आदेश जारी किया है। रविवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये सभी प्रतिबंध पंजाब के सरकारी अस्पतालों पर लागू होंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मरीजों को दवाएं देने के बाद एडवर्स रिएक्शन (हानिकारक दुष्प्रभाव) की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इन दवाओं का उत्पादन तीन फार्मा कंपनियों द्वारा किया गया था, जिन पर अब राज्य सरकार ने पूरी तरह से बैन लगा दिया है। सरकार का कहना है कि जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *