बिहार की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हुआ है। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वे आज दोपहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद (राष्ट्रीय जनता दल) में शामिल होंगे।
कुशवाहा ने नेतृत्व की लगातार उपेक्षा को इस्तीफे की मुख्य वजह बताया है। दो बार सांसद रहने के बावजूद पार्टी में उनकी अनदेखी होती रही। अब वे राजद के टिकट पर धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जो फिलहाल जदयू मंत्री लेसी सिंह के पास है।
उनके इस कदम से सीमांचल की राजनीति में हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कुशवाहा की एंट्री से धमदाहा सीट पर मुकाबला सीधा और कड़ा हो जाएगा। राजद का यह कदम जदयू के गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
















Leave a Reply