khabarhunt.in

खबर का शिकार

बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन !

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। वह 27 सितंबर को पिंजौर, पंचकूला के पास हुए एक बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 11 दिन तक मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद बुधवार सुबह 10:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

हादसे के दौरान, राजवीर जवंदा की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई थी क्योंकि सामने सांड आ गए थे। इस दुर्घटना में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमार्टम मोहाली के सरकारी अस्पताल में पुलिस की देखरेख में किया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल जगरांव में किया जाएगा।

करियर की झलक

राजवीर जवंदा ने 2014 में “मुंडा लाइक मी एल्बम से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। 2016 में “कली जवंदे दी” से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद “मुकाबला”, “कंगणी”,”पटियाला शाही पग”,”केसरी झंडे”, “लैंडलॉर्ड”, और “सरनेम” जैसे सुपरहिट गाने दिए।

2018 में पंजाबी फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की और काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में नजर आए।

शोक व्यक्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी संगीत जगत का यह चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।

छोटी उम्र में अपने गीतों के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजवीर जवंदा की आवाज हमेशा याद रहेगी। उनकी आत्मा को वाहेगुरु अपने चरणों में स्थान दें और परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *