कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं। इसी दौरान कोलंबिया के एनविगाडो स्थित ईआईए यूनिवर्सिटी में 1 अक्टूबर को उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। यहां वे सत्ता के विकेंद्रीकरण (Decentralisation of Power) को समझाने के लिए कार और बाइक का उदाहरण देने लगे। लेकिन उनका यह उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब विपक्ष इसका मज़ाक उड़ा रहा है।
दरअसल, राहुल गांधी ने छात्रों से सवाल पूछा – “कारें बाइक से ज्यादा भारी क्यों होती हैं?” उन्होंने समझाने की कोशिश की कि कार का वजन उसके इंजन के कारण ज्यादा होता है। उन्होंने कहा – “कार बनाने में 3,000 किलो मेटल क्यों लगता है? क्योंकि दुर्घटना के समय कार का इंजन टक्कर लगने पर आपकी जान ले सकता है। जबकि बाइक हल्की होती है और हादसे के दौरान उसका इंजन अलग हो जाता है।”
उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर मीम्स और प्रतिक्रियाएं आने लगीं। बीजेपी ने राहुल गांधी की खिंचाई करते हुए कहा कि उनके ‘इंजीनियरिंग ज्ञान’ को सुनकर हार्ले डेविडसन से लेकर टोयोटा तक के इंजीनियर सिर पकड़ लेंगे।















Leave a Reply