हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद पति सदमे को सहन नहीं कर पाया और उसने अपने चार मासूम बच्चों संग यमुना नदी में छलांग लगा दी।
जानकारी के मुताबिक, कैराना बॉर्डर पार रहने वाले सलीम की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस घटना से टूटे पति ने अपने चारों बच्चों के साथ यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास किया। घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था, जिसमें उसने अपने दर्द और हालात बयान किए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
कैराना के मोहल्ला खेलकलां निवासी सलमान सैफी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां – महक (12), इनायता (8), सीफा (4) और एक बेटा अनायन (3) था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार प्रेमी के साथ घर छोड़ चुकी थी और इस बार फिर वही हुआ, जिससे सलमान गहरे सदमे में चला गया।
घटना के बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस व गोताखोर टीमें यमुना नदी में इंजन बोट की मदद से पिता और बच्चों की तलाश कर रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी यमुना किनारे एकत्र होकर खोजबीन में लगे हुए हैं।
















Leave a Reply