
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर जीटी रोड हाइवे पर 2 अक्टूबर की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने लोडर चालक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ढाबे से खाना खाकर निकला था चालक
पुलिस के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले चालक ढाबे से खाना खाकर बाहर निकला था। वहीं उसके साथी ने गाड़ी में बैठकर इंतजार किया। जैसे ही चालक हाईवे पर टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
पंजाब का रहने वाला था मृतक
रोरावर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतक रमेश सिंह (50) पंजाब के पठानकोट जिले के बडोई उरपल्ली गांव का रहने वाला था। वह अपने साथी चालक अजय कुमार के साथ जम्मू-कश्मीर के बेस कैंप से सामान लादकर लखनऊ गया था और वापस लौटते समय अलीगढ़ में हादसे का शिकार हो गया।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, हादसा करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।














Leave a Reply