
राजधानी दिल्ली में इस बार दशहरा पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक और सांस्कृतिक उपस्थिति के लिहाज से भी खास होने जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और बॉलीवुड कलाकार अलग-अलग रामलीला मंचन में शिरकत करेंगे।
लालकिला मैदान में राष्ट्रपति और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी
लालकिला मैदान स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। वहीं, नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में भी सोनिया गांधी पहुंचेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी पूर्वी दिल्ली में करेंगे रामलीला दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार पहली बार पूर्वी दिल्ली जाएंगे। वे आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि इस रामलीला में चौथे पुतले के तौर पर पहलगांव के आतंकियों का पुतला भी जलाया जाएगा।
अमित शाह देखेंगे पीतमपुरा की रामलीला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीतमपुरा स्थित डीडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी की विजयदशमी का हिस्सा बनेंगे। इस कमेटी का दावा है कि इस बार 200 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं, जो खास आकर्षण होंगे।
बॉबी देओल भी बनेंगे आकर्षण
लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल विशेष आकर्षण रहेंगे।














Leave a Reply