
यूपी के बुलंदशहर जनपद की खुर्जा तहसील के गांव शाहपुर कला में रहस्यमयी बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। दशहरे के दिन ही तीन लोगों की मौत ने माहौल को और भयभीत कर दिया।
दशहरे पर तीन की मौत
मंगलवार को गांव की महिला संतो, बबली और एक अन्य ग्रामीण प्रेम सिंह की मौत हो गई। लगातार मौतों से गांव में दहशत का माहौल है और लोग डर के साये में जी रहे हैं।
एक महीने से बीमारी का प्रकोप
ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महीने से गांव में बुखार और अन्य बीमारियां फैल रही हैं। इस दौरान करीब दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आठ से अधिक लोग फिलहाल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मदद की मांग
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में तत्काल मेडिकल टीम भेजी जाए, बीमारी की असली वजह का पता लगाया जाए और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि और लोगों की जान न जाए।














Leave a Reply