
कोरिया जिले से शुरू हुई बहस अब पूरे प्रदेश में राजनीतिक मुद्दा बन गई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण लाखों गायें लापता हो गईं और हजारों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर भाजपा इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर ही लापरवाही और भ्रष्टाचार का ठीकरा फोड़ रही है।
कांग्रेस का आरोप: 5 लाख गायें लापता, हजारों की मौत
कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता कर दावा किया कि पिछले करीब पौने दो साल में 5 लाख से ज्यादा गोवंश गायब हो गए हैं। पार्टी ने कहा कि सरकार द्वारा गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना बंद कर देने से गायों को चारा-पानी नहीं मिल पा रहा है और वे सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं।
कांग्रेस के मुताबिक, अब तक:
850 से ज्यादा गायें सड़क हादसों में,
1200 भूख से, और 200 से अधिक जहरीला पदार्थ खाने से मर चुकी हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने इसे भाजपा सरकार की “नाकामी और असंवेदनशीलता” बताया और मांग की कि गायब गोवंश की जवाबदेही तय की जाए तथा गौठान योजना को फिर से शुरू किया जाए।
भाजपा का पलटवार: कांग्रेस पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
भाजपा नेता शैलेश शिवहरे ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय ही सबसे ज्यादा गौ तस्करी हुई थी और गौठान भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए थे।
भाजपा का दावा है कि उसकी सरकार ने नया संरक्षण तंत्र तैयार किया है, जिसमें पशुपालकों को सीधे आर्थिक मदद दी जा रही है और प्रशासन लगातार सड़कों पर भटक रहे गोवंश को सुरक्षित गौठानों तक पहुंचा रहा है








Leave a Reply