
सितंबर खत्म होते ही अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो गई है और नए महीने ने कई बड़े बदलाव लेकर आए हैं। 1 अक्टूबर से लागू होने वाले ये बदलाव हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं। इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, UPI नियम और रेलवे टिकट बुकिंग नियम शामिल हैं।
पहला बड़ा बदलाव : एलपीजी सिलेंडर महंगा
इस महीने का सबसे सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ा है, क्योंकि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।
दिल्ली में 19KG सिलेंडर अब 1595 रुपये में मिलेगा (पहले 1580 रुपये)।
कोलकाता में कीमत बढ़कर 1700 रुपये हुई (पहले 1684 रुपये)।
मुंबई में सिलेंडर अब 1547 रुपये में मिलेगा (पहले 1531 रुपये)।
चेन्नई में 19KG सिलेंडर की कीमत 1754 रुपये हो गई (पहले 1738 रुपये)।
ध्यान देने वाली बात यह है कि 14KG घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
यह बढ़ोतरी अक्टूबर की शुरुआत में हुई और त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों के लिए सीधा आर्थिक असर डाल सकती है।












Leave a Reply