khabarhunt.in

खबर का शिकार

पंजाब से राज्यसभा की खाली सीट पर 24 अक्टूबर को उपचुनाव, नामांकन 13 तक

पंजाब की एक खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख तय हो गई है। जुलाई में आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी शाम नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

इस उपचुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा। नामांकन दाख़िल करने की आख़िरी तारीख 13 अक्तूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर रखी गई है।

संजीव अरोड़ा ने इसी साल जून में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। यह सीट विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के निधन के बाद खाली हुई थी। अरोड़ा की जीत के बाद से ही राज्यसभा की सीट खाली मानी जा रही थी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि इस खाली सीट के ज़रिए आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं—जैसे अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया—की राज्यसभा में एंट्री हो सकती है। हालांकि केजरीवाल ने साफ किया था कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे और यह निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति करेगी कि किसे भेजा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *