
पंजाब के जालंधर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एक नई फिल्म के ट्रेलर को लेकर वाल्मीकी समाज के लोगों ने नाराज़गी जताई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्रेलर में अक्षय कुमार को भगवान वाल्मीकि का किरदार निभाते दिखाया गया है। समाज का कहना है कि इस ट्रेलर में कई आपत्तिजनक बातें हैं, जो उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।
इस मामले में वाल्मीकी समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर अक्षय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि न केवल अभिनेता, बल्कि उस कंपनी या चैनल के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने यह वीडियो जारी किया।
पुलिस ने इस प्रकरण में शिकायत दर्ज कर ली है, हालांकि अभी तक न तो किसी को नामज़द किया गया है और न ही किसी विशेष धारा के तहत मामला दर्ज हुआ है। समाज ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाए।















Leave a Reply