
नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025: भारत में स्थायी और किफ़ायती परिवहन को बढ़ावा देने के मक़सद से ऑयलर मोटर्स ने आज ‘ऑयलर टर्बो EV 1000’ पेश किया। यह दुनिया का पहला 1 टन क्षमता वाला चार पहिया इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का दावा है कि डीज़ल वाहनों की तुलना में यह सालाना करीब 1.15 लाख रुपये तक की बचत करवाएगा।
ऑयलर टर्बो EV 1000 को खासतौर पर छोटे फ़्लीट ऑपरेटरों और ड्राइवर-उद्यमियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह वाहन भरोसेमंद प्रदर्शन, अधिक ग्रेडेबिलिटी, ज़्यादा टॉर्क, 140–170 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज और CCS2 अल्ट्रा-फ़ास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है। इस सेगमेंट में पहली बार एक साथ नौ नई इनोवेशन्स पेश की गई हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिले और कुल स्वामित्व लागत (TCO) कम हो।
कंपनी के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार ने कहा, “हमें गर्व है कि ‘ऑयलर टर्बो EV 1000’ के साथ हम भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की ज़रूरतों के मुताबिक ऐसा ईवी ला रहे हैं, जो परफॉर्मेंस और अफोर्डेबिलिटी दोनों का संतुलन साधता है। यह उत्पाद देश में ईवी की पहुंच बढ़ाने वाला टर्निंग पॉइंट साबित होगा और भारत को विश्वस्तरीय ईवी मैन्युफैक्चरिंग मानचित्र पर और मज़बूती से स्थापित करेगा।”
ऑयलर टर्बो EV 1000 तीन वेरिएंट्स – सिटी (₹5,99,999), फास्ट चार्ज (₹8,19,999) और मैक्स (₹7,19,999) – में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे ₹49,999 की डाउन पेमेंट और ₹10,000 की आसान मासिक ईएमआई पर भी ख़रीद सकते हैं।
कंपनी का मानना है कि यह वाहन न केवल छोटे कारोबारियों के लिए संचालन खर्च घटाकर मुनाफ़ा बढ़ाएगा, बल्कि देश को सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर तेज़ी से ले जाएगा।












Leave a Reply