
DELHI : शाक्षी शारदा फ़ाउंडेशन ने रविवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था ने समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शिक्षा और सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती शिखा राय रहीं। उन्होंने फ़ाउंडेशन की पहल की सराहना की और संस्थान को आगे भी इसी जोश और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का सबसे खास पल रहा “मानवता पुरस्कार समारोह”, जिसमें समाज उत्थान और सेवा कार्यों में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक किट भी वितरित की गईं, जिनमें किताबें, स्टेशनरी और अन्य सामग्री शामिल थी। इस पहल का उद्देश्य था कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
संस्थापिका साक्षी शारदा ने अपने संबोधन में कहा—
“हमारी कोशिश है कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए और हर बच्चे को शिक्षा मिले। आने वाले वर्षों में हम शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में और बड़े स्तर पर काम करेंगे।”
इस कार्यक्रम में फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। यह आयोजन जहां तीन साल की सफल यात्रा का उत्सव था, वहीं आने वाले समय में समाज में और सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प का प्रतीक भी बना।












Leave a Reply