राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी कई स्कूलों — जिनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं — को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। एहतियातन छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
इस घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार बम धमकी से स्कूलों में अफरा-तफरी मचती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है, लेकिन एक साल से न कोई आरोपी पकड़ा गया और न कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि “चार इंजन” वाली भाजपा सरकार राजधानी की सुरक्षा संभालने में नाकाम रही है और माता-पिता रोज़ डर में जीने को मजबूर हैं।















Leave a Reply