khabarhunt.in

खबर का शिकार

CM योगी ने किया ‘पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ, बच्चों को दुलारा और माताओं को दी फलों की टोकरी !

UP: केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर से वर्चुअल माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसे लॉन्च किया।

शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की, बच्चों को गोद लेकर दुलार किया और माथे पर टीका व दही खिलाकर पोषण माह की औपचारिक शुरुआत की।

इस मौके पर सीएम ने माताओं को फलों की टोकरी भेंट की और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य से लेकर स्वदेशी तक की बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही प्रधानमंत्री आज 75 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनकी मेहनत पचास साल के व्यक्ति से भी अधिक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री अगले 25 साल तक देश का नेतृत्व करते रहें।

केशव प्रसाद मौर्य ने ‘टेक होम राशन’ प्लांट की भी सराहना की, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं किसानों की तरह मेहनत से काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *