
Uttarakhand: मॉरीशस के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे के बाद लौटे, सीएम ने की मुलाकात, स्मृति स्वरूप दी भेंट
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे के बाद सोमवार को स्वदेश लौट गए। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की और उन्हें चारधाम का पवित्र प्रसाद तथा राज्य के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए।
डॉ. रामगुलाम ने उत्तराखंड की मेहमाननवाज़ी और परंपराओं के लिए आभार जताया। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान विश्व स्तर पर और मजबूत हुई है और यह यात्रा भारत–मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करेगी।
उत्तराखंड आगमन पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उन्हें तुलसी की माला भी पहनाई गई। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल ने ऋषिकेश और हरिद्वार के प्राकृतिक सौंदर्य को नज़दीक से देखा और इसकी खुलकर प्रशंसा की। माना जा रहा है कि इस यात्रा से राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।















Leave a Reply