
Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर को मंदसौर पहुँचे, जहाँ उन्होंने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे संस्करण और नई टेंट सिटी का शुभारंभ किया।
हॉट एयर बलून राइड को लेकर भ्रामक रिपोर्टें
कार्यक्रम के अगले दिन 13 सितंबर को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक हुई और हॉट एयर बलून में आग लग गई, जिसके कारण वे सवारी नहीं कर सके।
प्रशासन ने खबरों का किया खंडन
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने स्पष्ट किया कि यह जानकारी पूरी तरह गलत है। मुख्यमंत्री केवल हॉट एयर बलून को देखने पहुँचे थे। न तो बलून में आग लगी और न ही सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई।
हॉट एयर बलून में लपटें क्यों दिखती हैं?
हॉट एयर बलून उड़ाने के लिए उसमें हवा को गर्म किया जाता है। इस दौरान लपटें दिखना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका अर्थ आग लगना नहीं होता।
नागरिकों से अपील
मंदसौर प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सभी मानकों का पालन किया गया और पूरा कार्यक्रम सुरक्षित रहा।








Leave a Reply