नोएडा, सेक्टर-18:
वेव सिल्वर टावर के रेजिडेंट्स अब बिल्डर की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठा रहे हैं। कल यहां की वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक अहम बैठक बुलाई गई जिसमें करीब 100 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में बिल्डर द्वारा लगातार की जा रही अनदेखी और खर्चों की अपारदर्शिता को लेकर गहरी नाराज़गी जताई गई।

वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने मीडिया को बताया कि “बिल्डर ने लूट मचा रखी है। बिजली के नाम पर डबल चार्ज वसूले जा रहे हैं और कोई भी जरूरी डेवलपमेंट पिछले कई महीनों से नहीं हुआ है।”

प्रमुख आरोप:
बिजली बिल में दोहरी वसूली
मेंटेनेंस चार्ज के बावजूद न के बराबर सुविधाएं
कोई पारदर्शी रिपोर्ट या खर्चों की जानकारी नहीं दी जाती
रेजिडेंट्स की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं

वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ कहा कि अब यह मामला केवल असुविधा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आर्थिक दोहन और अव्यवस्थाओं का मसला बन चुका है। इसी कारण से एसोसिएशन ने बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसोसिएशन की मांगें:
सभी एक्सपेंस और फाइनेंशियल रिपोर्ट्स सार्वजनिक की जाएं
बिल्डर की बजाय मेंटेनेंस और फैसिलिटी का कंट्रोल रेजिडेंट्स को दिया जाए
बिजली और अन्य सर्विसेज के चार्ज का ऑडिट कराया जाए
भविष्य में किसी भी बड़े निर्णय से पहले वेलफेयर एसोसिएशन की सहमति अनिवार्य हो

रेजिडेंट्स बोले– अब चुप नहीं बैठेंगे!
मीटिंग में मौजूद रेजिडेंट्स ने यह भी कहा कि यदि बिल्डर इस मुद्दे पर जल्द प्रतिक्रिया नहीं देता, तो वे प्रशासन और रेरा जैसी रेगुलेटरी बॉडीज़ से भी शिकायत करेंगे।

अंत में प्रेसिडेंट ने कहा: “यह अब सिर्फ एक अपार्टमेंट की बात नहीं रही, बल्कि एकजुट होकर सिस्टम को जवाबदेह बनाना हमारी ज़िम्मेदारी है।”















Leave a Reply