6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। आज इस ऑपरेशन को एक महीना पूरा हो चुका है और इस मौके पर BSF (सीमा सुरक्षा बल) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे हुए। BSF ने बताया कि यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें भारतीय जवानों को निशाना बनाया गया था।
BSF के बयान की मुख्य बातें:
“हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।”
“पाकिस्तानी चौकियों को पूरी तरह तबाह किया गया।”
“हमने पाकिस्तान की जमीन के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर हमला किया।”
“7 मई को यह जवाबी कार्रवाई की गई थी।”
“हमने तय किया था कि हम हर हाल में बदला लेंगे और हमने वह किया।”
BSF के अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में खास रणनीति अपनाई गई थी और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए हैं।
क्यों ज़रूरी था ऑपरेशन सिंदूर?
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में था। भारतीय सुरक्षा बलों ने उसी समय तय कर लिया था कि इस हमले का जवाब ज़रूर दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर उसी संकल्प का परिणाम है।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
यह एक सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन था, जो 6-7 मई की रात को अंजाम दिया गया। इसमें वायुसेना, BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर काम किया। इसका उद्देश्य पाकिस्तान में मौजूद उन आतंकी ठिकानों को खत्म करना था जो भारत पर हमले की साजिश कर रहे थे।
















Leave a Reply