अमेरिका अपनी छठी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट F-47 को जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका को इसका पहला खरीदार भी जल्दी मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान को इस फाइटर जेट की पेशकश की है। यह खबर ऐसे समय पर आई है जब यह कहा जा रहा है कि अमेरिका, जापान की ग्लोबल कॉम्बैट प्रोग्राम (GCAP) में भागीदारी से खुश नहीं है। बोइंग द्वारा बनाए जा रहे इस 6th जेनरेशन फाइटर जेट को एडवांस टेक्नोलॉजी और स्टील्थ क्षमता से लैस बताया जा रहा है।
जापान के लिए अमेरिका की पेशकश

अमेरिका का छठी पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोग्राम जापान, ब्रिटेन और इटली के साथ मिलकर संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान को इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ शंकाएं हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान को लगता है कि GCAP (ग्लोबल कॉम्बैट एयर प्रोग्राम) शायद 2035 तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाएगा। ऐसे में जापान को अपनी वायुसेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो जापान के पास F-35 लड़ाकू विमान खरीदने या मौजूदा F-15 जेट को अपग्रेड करने जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसी बीच अमेरिका ने अपने नए F-47 फाइटर जेट की पेशकश भी जापान को दी है।
ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री को किया फोन कॉल

‘यूरेशियन टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की ओर से F-47 फाइटर जेट की पेशकश के बाद अब जापान छठी पीढ़ी के फाइटर जेट को अपनी वायुसेना में शामिल करने पर विचार कर सकता है। वहीं जापानी अखबार ‘शिंबुन’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मई 2025 को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान ही F-47 फाइटर जेट की पेशकश की गई। सूत्रों का कहना है कि यह कॉल ट्रंप की पहल पर ही की गई थी।
जापान के लिए सर्वश्रेष्ठ विमान बनाने की बात बोले ट्रंप

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से फोन पर बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-जापान के सैन्य सहयोग को लेकर चर्चा की। इस दौरान ट्रंप ने F-47, F-22 रैप्टर और F-35 जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स के एडवांस वर्जन का ज़िक्र किया। उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे अमेरिका के इन विमानों को करीब से देखें और भरोसा दिलाया कि जापान के लिए अमेरिका सर्वश्रेष्ठ फाइटर जेट तैयार करेगा। गौरतलब है कि इसी साल मार्च 2025 में ट्रंप ने बोइंग कंपनी को छठी पीढ़ी का फाइटर जेट (F-47) विकसित करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।
















Leave a Reply