बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म अगले महीने आने वाली है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे! नाम है – “Maa”, और इसका ट्रेलर देखकर तो लोग कह रहे हैं कि ऐसा डर पहले कभी नहीं देखा। ये सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं है, ये एक मां-बेटी की इमोशनल लेकिन खौफनाक जंग है। जंगल के बीचों-बीच, एक ऐसी जगह जहां इंसान से ज़्यादा खतरनाक हैं वहां के भूखे राक्षस। ट्रेलर में चीखें हैं, सन्नाटा है, और डर ऐसा… कि कुछ लोगों ने तो मुँह फेर लिया! लोग इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे डरावनी फिल्म बता रहे हैं। क्या ये फिल्म डर के साथ-साथ इमोशन भी दिखा पाएगी? क्या मां अपनी बेटी को उस राक्षस से बचा पाएगी? अब ये तो फिल्म रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया है।

2 मिनट 24 सेकेंड का ये ट्रेलर काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और यकीन मानिए, देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म का नाम है ‘मां’, जिसमें काजोल एक मां की भूमिका में हैं — जो अपनी बेटी के साथ एक डरावने सफर पर निकलती है। ये कोई आम सफर नहीं, बल्कि एक ऐसा रास्ता है जो डर, रहस्य और मौत के साए से भरा हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक सुनसान रास्ते से गुजरती कार से। कार चला रही होती हैं काजोल, और पीछे बैठी होती है उनकी बेटी। लेकिन जैसे ही कार जंगल के बीच पहुंचती है, अजीब-अजीब चीज़ें होने लगती हैं, कोई पेड़ से लटकता नजर आता है, तो कोई अचानक कार के शीशे से टकरा जाता है। ये सब देखकर साफ़ पता चलता है कि ये फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं बनी, ये एक मां की उस लड़ाई की कहानी है, जो अपनी बेटी को एक अनदेखे और अजीब राक्षस से बचाने में लगी है।

इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि काजोल अपनी बेटी के साथ एक होटल में रुकती हैं। तभी बेटी को पता चलता है कि होटल के पास एक ऐसी जगह है जहां कोई भी नहीं जाता। वजह? वो जंगल… जो सालों से बेटियों के खून का प्यासा है। इसके बाद ट्रेलर में ऐसे-ऐसे डरावने सीन दिखते हैं जो सिर्फ रात की नींद ही नहीं, दिन का चैन भी छीन सकते हैं। चीखें, सन्नाटा, और ऐसा हॉरर जो दिल की धड़कनें बढ़ा दे।

फिल्म ‘मां’ का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि कहानी और एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने डरावने माहौल को बनाने में भी खूब मेहनत की है। इस फिल्म में काजोल के अलावा रोनित बोस रॉय, इंद्रनील गुप्ता और खेरिन शर्मा भी हैं। फिल्म के निर्माता हैं काजोल के पति और मशहूर एक्टर अजय देवगन। यह फिल्म 27 जून को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है। अगर आप हॉरर और इमोशन दोनों चाहते हैं, तो इसे मिस मत करना।















Leave a Reply