रायपुर: राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग एक बच्चे के जन्मदिन के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। वे माजदा गाड़ी में सवार थे और खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर हादसा हो गया।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, माजदा गाड़ी जैसे ही खरोरा इलाके में पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें ज़ोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 9 महिलाएं, 2 छोटी बच्चियां, 1 बच्चा और एक 6 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई और गांव में मातम छा गया।

हादसे में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए खरोरा के अस्पताल और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव का काम लगातार जारी है।
जैसे ही हादसे की खबर फैली, पूरे इलाके में दुख और शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा सड़क पर चल रहे भारी वाहनों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे पर मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। यह दिल दहला देने वाला हादसा पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार लोग एक शादी के बाद के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस टक्कर में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब ट्रक एक धार्मिक कार्यक्रम ‘चौथिया छट्टी’ में शामिल होकर लौट रहा था।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस बड़े सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास उनकी माजदा गाड़ी की टक्कर एक ट्रेलर ट्रक से हो गई।
रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम भी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

मृतकों के नाम:
एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी
कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
उमंग साहू (4 माह)
गीता साहू, ग्राम मोहंदी
प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
कृति साहू, ग्राम चटोद
टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
कुंती साहू, ग्राम चटोद
महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई
वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला
राजबती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर हसौद

घटना की जानकारी मिलते ही धरसींवा बीजेपी विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी लाल उमेद सिंह ने अस्पताल में पहुंच कर घायलों से मुलाकात की और उनके सेहत की जानकारी ली।
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि देर रात खरोरा इलाके में हुए हादसे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौत हो गई है। अन्य घायल व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की पूरी जांच की जा रही है।
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “खरोरा इलाके में हुए इस भीषण सड़क हादसे में कुछ लोग हमारे विधानसभा क्षेत्र के हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं अस्पताल आया और घायलों का हालचाल लिया। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। यह एक गंभीर हादसा है और हमारी सरकार हर समय पीड़ितों के साथ खड़ी है।”
आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने कहा, “खरोरा में हुए इस बड़े हादसे में सभी घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिले, इसके लिए शासन और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।”

मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख जताया
खरोरा सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क हादसे अक्सर कानून के उल्लंघन की वजह से होते हैं, और इस मामले में भी जांच की जाएगी।








Leave a Reply