अगर आप प्रयागराज से किसी डेस्टिनेशन के लिए हवाई सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान संचालन का शेड्यूल बदल दिया है। 30 मार्च से यह नया शेड्यूल लागू हो गया है, जिसमें प्रयागराज से उड़ान भरने वाले विमानों के समय में बदलाव किया गया है।
गर्मी के मौसम के लिए नया उड़ान शेड्यूल (इंडिगो एयरलाइंस)
- प्रयागराज-मुंबई: दोपहर 2.45 – 4.50 बजे
- मुंबई-प्रयागराज: सुबह 11.50 – 2.15 बजे
- प्रयागराज-दिल्ली: दोपहर 12.50 – 2.15 बजे
- दिल्ली-प्रयागराज: सुबह 11.00 – 12.20 बजे
- प्रयागराज-बेंगलुरु: सुबह 11.35 – 2.00 बजे
- बेंगलुरु-प्रयागराज: सुबह 8.40 – 11.00 बजे
- प्रयागराज-भुवनेश्वर: दोपहर 12.00 – 2.00 बजे
- भुवनेश्वर-प्रयागराज: सुबह 9.40 – 11.40 बजे
- प्रयागराज-रायपुर: सुबह 10.50 – 12.30 बजे
- रायपुर-प्रयागराज: सुबह 8.50 – 10.25 बजे
- प्रयागराज-हैदराबाद: सुबह 11.30 – 1.20 बजे
- हैदराबाद-प्रयागराज: सुबह 9.00 – 11.00 बजे
अकासा एयरलाइंस
- प्रयागराज-मुंबई: दोपहर 2.30 – 4.50 बजे
- मुंबई-प्रयागराज: सुबह 11.30 – 1.50 बजे
एलाइंस एयर
- प्रयागराज-दिल्ली: दोपहर 1.00 – 2.55 बजे
- दिल्ली-प्रयागराज: सुबह 7.20 – 9.10 बजे
- प्रयागराज-बिलासपुर: सुबह 9.35 – 11.00 बजे
- बिलासपुर-प्रयागराज: सुबह 11.25 – 12.40 बजे
लखनऊ की फ्लाइट बंद

गर्मी के कारण प्रयागराज एयरपोर्ट से सभी विमानों का समय बदल दिया गया है, लेकिन इस बदलाव के तहत प्रयागराज से लखनऊ के लिए चलने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान को बंद कर दिया गया है। पहले यह उड़ान साप्ताहिक रूप से चलती थी। इसके अलावा, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, भुवनेश्वर और रायपुर की फ्लाइटें अब रोज़ नहीं चलेंगी। अब इनका संचालन सप्ताह में केवल तीन से चार दिन ही होगा।
याद रहे कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाली फ्लाइटों के किराए बहुत बढ़ गए थे, जो 35,000 से 40,000 रुपए तक हो गए थे। महाकुंभ के 48 दिनों में 5,363 उड़ानें संचालित हुईं और 5,74,788 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इनमें 1,799 चार्टर उड़ानें भी शामिल थीं, जिनसे 5,429 विशिष्ट यात्री भी आए।















Leave a Reply