khabarhunt.in

खबर का शिकार

Atishi Attack On Rekha Gupta: बजट खीर से नहीं, इकोनॉमिक सर्वे से बनता है- आतिशी ने बीजेपी सरकार पर किया हमला

cm atishi

बीजेपी सरकार के बजट पर विपक्ष का तीखा विरोध, खीर को लेकर चली राजनीति

दिल्ली में बीजेपी सरकार ने 28 साल बाद सत्ता में आते हुए अपने बजट को ऐतिहासिक बनाने के लिए नई परंपरा शुरू की। केंद्रीय सरकार के बजट हलवे की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा में पहली बार बजट से पहले खीर बांटी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खीर का उदाहरण देते हुए कहा कि “खीर की मिठास जैसा होगा दिल्ली का विकास।” हालांकि, विपक्ष इस पर तंज कसते हुए कह रहा है कि बजट खीर से नहीं, इकोनॉमिक सर्वे से बनता है।

delhi budget 2025
delhi budget 2025

बीजेपी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने खीर की कटोरी लेकर विधानसभा अध्यक्ष वीजेंद्र गुप्ता के पास पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को खीर खिलाई। मंत्री सिरसा ने इसे मीठा बजट बताते हुए कहा कि इसकी मिठास जनता तक पहुंचेगी।

वहीं, विपक्ष की नेता आतिशी ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिना इकोनॉमिक सर्वे के बजट कैसे बन सकता है। आतिशी ने सवाल किया, “क्या इन्हें सरकार चलानी आती है?” इस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाब दिया कि कुछ विभागों का ऑडिट बाकी है, जिसके बाद इकोनॉमिक सर्वे और श्वेत पत्र भी पेश किया जाएगा।

बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा, जिसमें विपक्ष ने दो बार सदन से वाकआउट किया। अब देखना यह होगा कि बजट सत्र के दौरान नेताओं की जुबान पर खीर की मिठास रहती है या फिर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *