दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट खास तौर पर इसलिए अहम है क्योंकि बीजेपी सरकार 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है। इस बजट में कई प्रमुख घोषणाएं की गईं, जिनमें अटल कैंटिन, स्वच्छ पानी, यमुना सफाई, फ्लाइओवर निर्माण और महिला सुरक्षा के लिए कई कदम शामिल हैं।
अटल कैंटिन और महिला सुरक्षा के लिए बड़े ऐलान
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम से दिल्ली के 100 स्थानों पर कैंटिन खोली जाएंगी, जिसमें 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा, महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
पानी की चोरी रोकने के लिए इंटेलिजेंट मीटर और GPS-युक्त टैंकर
दिल्ली के पानी की चोरी रोकने के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा, जिसमें इंटेलिजेंट मीटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, टैंकरों में GPS लगाया जाएगा, जो ऐप से जुड़े होंगे ताकि RWA द्वारा ट्रैक किया जा सके।
यमुना और सीवर सफाई पर 1,000 करोड़ का आवंटन

यमुना नदी की सफाई और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। साथ ही, नजफगढ़ नाले के रेनोवेशन के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य, शिक्षा और छोटे उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं
सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 24 योजनाओं का जिक्र किया, जिसमें 1000 करोड़ का बजट 10-12 अस्पतालों के सुधार के लिए रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में 100 करोड़ का प्रावधान सीएम श्री स्कूल खोलने और बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग सिखाने के लिए किया गया है।
झुग्गियों के विकास और प्रधानमंत्री आवास योजना
सीएम ने कहा कि दिल्ली में 696 करोड़ का बजट झुग्गियों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस बजट के जरिए दिल्ली सरकार ने राजधानी के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाने की योजना बनाई है, जो दिल्लीवासियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।













Leave a Reply