कटे अंगों के साथ सोए हत्यारे, शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर किया सील
मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए और रौंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर बेहद दर्दनाक तरीके से सौरभ की हत्या की।
तीन वार में फटा दिल, फिर काटा शरीर

हत्या के दौरान मुस्कान ने सौरभ के दिल पर चाकू से तीन बार वार किया, जिससे उसका दिल दो हिस्सों में बंट गया। इसके बाद साहिल ने उसकी गर्दन काट दी और फिर हाथ-पैर अलग कर दिए।
कटे धड़ के साथ सोई पत्नी, हाथ-पैर लेकर दूसरे कमरे में गया प्रेमी
हत्या के बाद मुस्कान अपने पति के कटे धड़ के साथ बिस्तर पर सो गई, जबकि साहिल कटे हुए हाथ-पैर लेकर दूसरे कमरे में सोया। अगले दिन दोनों ने शव को ड्रम में डालने की कोशिश की, लेकिन जब असफल हुए, तो और छोटे टुकड़े कर दिए।
नशे में धुत होकर शव के पास बिताई रात
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद दोनों ने शव के पास बैठकर नशा किया और पूरी रात उसके करीब रहे। अगली सुबह उन्होंने शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर सीमेंट और पानी से सील कर दिया।
सीमेंट में जम गया शव, नहीं उठी दुर्गंध
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शव को सीमेंट और डस्ट के बीच डालने से उसमें हवा नहीं जा पाई, जिससे शव सड़ नहीं पाया और दुर्गंध भी नहीं आई। शव को निकालने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में कटर से ड्रम को काटना पड़ा।
जन्मदिन मनाने आया था भारत, मिली दर्दनाक मौत
सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने के बाद लंदन की एक बेकरी में काम कर रहा था। 24 फरवरी को वह अपनी पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए भारत लौटा था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।















Leave a Reply