khabarhunt.in

खबर का शिकार

Seema Haider Become Mother: पिता बनते ही इमोशनल हुआ सचिन मीणा, बेटी को गोद में लेकर छलक पड़े आंसू

seema haider become mother

बेटी को देखकर भावुक हुआ सचिन, Video हुआ वायरल

सीमा हैदर और सचिन मीणा 18 मार्च को माता-पिता बने, जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। 19 मार्च को जब सीमा अपनी बेटी के साथ अस्पताल से घर लौटी, तो सचिन ने उसका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। बेटी को देखते ही सचिन की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

बेटी की कलाई चूमकर किया प्यार

Seema Haider became mother
Seema Haider became mother

घर पहुंचते ही सचिन ने अपनी बेटी को निहारा, फिर उसकी नन्ही कलाई को चूमा और उसे गोद में लेकर प्यार किया। इस इमोशनल पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी संग वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘गंगा जैसा तेरा मन’ गाना भी जोड़ा। इस वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बेटी के नाम को लेकर उत्सुकता

फिलहाल, बच्ची का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन सीमा पहले कह चुकी थी कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुझाया गया नाम ही रखा जाएगा।

सीमा के वकील ने जताई खुशी

सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि वह मामा बनने से बेहद खुश हैं और अब सीमा को भारतीय नागरिकता दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी PUBG गेम के जरिए शुरू हुई थी। दोनों ने नेपाल में शादी की और बाद में सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। हालांकि, सीमा के अवैध रूप से भारत आने को लेकर कानूनी मामला अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *