khabarhunt.in

खबर का शिकार

Seema Haider Became Mother: सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर बनी मां

Seema Haider became mother

बेटी के जन्म पर ‘भाई’ एपी सिंह ने दी बधाई

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी थी, और अब उनके माता-पिता बनने की खबर भी लोगों में खुशी लेकर आई है।

सुबह 4 बजे हुआ बेटी का जन्म

सीमा हैदर ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इस खबर की पुष्टि उनके मुंह बोले भाई और वकील एपी सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आज सुबह 4 बजे सीमा और सचिन के घर धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और डिलीवरी नॉर्मल हुई है।

बेटी के नामकरण को लेकर सुझाव मांगे

सीमा और सचिन की बेटी के नामकरण को लेकर एपी सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जो नाम सबसे ज्यादा पसंद किया जाएगा, वही नाम बच्ची का रखा जाएगा।

हिंदू रीति से की थी शादी

सीमा हैदर ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा से शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी पबजी गेम से शुरू हुई थी और यह पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। सीमा ने वकील एपी सिंह को अपना मुंहबोला भाई बनाया है और वह उनके केस भी लड़ रहे हैं। सीमा हर साल उन्हें राखी भी बांधती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *