khabarhunt.in

खबर का शिकार

UP Weather: यूपी के 42 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना

weather alert

होली के बाद बदला मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू

होली का त्योहार खत्म होते ही उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार दोपहर तक जहां तेज धूप थी, वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। रात से ही कई जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 2-3 दिन रह सकता है बारिश और ओलावृष्टि का दौर

delhi weather update

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। आज, 15 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

किन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि?

आज यूपी के 42 जिलों में बारिश की संभावना है, जिनमें शामिल हैं:

  • बारिश वाले जिले: आगरा, मथुरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर और कानपुर देहात।
  • ओलावृष्टि की संभावना: बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

18 मार्च से फिर साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान अपडेट: झांसी सबसे गर्म, अयोध्या सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में झांसी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5°C दर्ज किया गया। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 15.0°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *