khabarhunt.in

खबर का शिकार

Mahila Samriddhi Yojna: खोदा पहाड़, निकली चुहिया… महिला समृद्धि योजना पर आतिशी का BJP पर हमला

cm atishi

महिला समृद्धि योजना का ऐलान, 2,500 रु महीना देने की घोषणा

दिल्ली सरकार ने शनिवार (8 मार्च) को महिला समृद्धि योजना लागू करने की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।

आतिशी का BJP पर हमला – ‘यह पीएम मोदी का जुमला है’

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इस योजना को ‘पीएम मोदी का जुमला’ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को उनके खाते में 2,500 रुपये आएंगे, लेकिन यह महज एक धोखा साबित हुआ।

‘मोदी की गारंटी नहीं, सिर्फ एक जुमला’

आतिशी ने कहा, “आज 8 मार्च है, लेकिन महिलाओं को कोई पैसा नहीं मिला। बीजेपी सरकार ने यह साबित कर दिया कि यह पीएम मोदी की गारंटी नहीं बल्कि एक चुनावी जुमला था।” उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को तो रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पोर्टल तक नहीं मिला, बल्कि केवल 4 सदस्यों की एक कमेटी बना दी गई।

‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’ – AAP का BJP पर तंज

बीजेपी पर हमला करते हुए आतिशी ने कहा, “कहावत है – खोदा पहाड़, निकली चुहिया। दिल्ली की महिलाओं से 2,500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन मिला सिर्फ एक झुनझुना। यह महिलाओं के साथ बड़ा धोखा है।”

‘धीरे-धीरे BJP की सच्चाई सामने आएगी’

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिन वादों के साथ सत्ता में आने का दावा किया था, उन्हें पूरा नहीं कर रही है। दिल्ली की जनता को धीरे-धीरे इनकी सच्चाई पता चल रही है और जल्द ही सभी झूठे वादे सामने आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *