दोस्तों ने ही रची खौफनाक साजिश
उत्तर प्रदेश के कानपुर के मकनपुर गांव में 13 साल के किशोर की उसके ही चार दोस्तों ने निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद लाश को कुएं में फेंक दिया और केस को उलझाने के लिए परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा।
जिम के बाद दोस्तों के साथ गया था किशोर
5 मार्च को किशोर जिम जाने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ बाइक से गया था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। जब देर रात तक नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन पुलिस ने जांच की तो एक्सप्रेसवे के किनारे एक कुएं से किशोर की लाश बरामद हुई।

परिवार के साथ मिलकर कर रहे थे ढोंग
पुलिस जांच में पता चला कि चारों दोस्त परिवार के साथ मिलकर किशोर को ढूंढने का नाटक कर रहे थे। जब फिरौती का मैसेज आया, तो खुद उन्होंने परिजनों से मोबाइल चेक करने के लिए कहा, जिससे परिवार को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
‘कॉलगर्ल बुलाई है…’ कहकर बुलाया, फिर किया कुकर्म
पुलिस पूछताछ में तीन आरोपियों – हुसैनी, अनफ और अवशाद ने कबूल किया कि उन्होंने किशोर को खंडहर में यह कहकर बुलाया था कि उन्होंने एक कॉलगर्ल बुलाई है। जब किशोर वहां पहुंचा तो उसे रस्सी दिखी। पूछने पर बताया गया कि फिल्मी स्टाइल में कॉलगर्ल को रस्सी से बांधकर संबंध बनाएंगे। लेकिन अचानक ही आरोपियों ने उसी रस्सी से किशोर को बांध दिया, उसके साथ कुकर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।
कुकर्म की बात खुलने के डर से की हत्या
आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें डर था कि अगर किशोर जिंदा बचा तो वह कुकर्म की बात सबको बता देगा, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया और परिजनों को फिरौती का मैसेज भेजकर केस को भटकाने की कोशिश की।
चौथे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी हुसैनी के पास से मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।















Leave a Reply