ठंडी हवाओं पर लगेगा ब्रेक, बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लगातार बदलते मौसम से लोग परेशान हैं। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगेंगी।
अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी दिन के साथ रात का तापमान बढ़ने लगेगा।
दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान

- 8 मार्च: न्यूनतम 15°C, अधिकतम 31°C
- 9 मार्च: न्यूनतम 16°C, अधिकतम 32°C
- 10 मार्च: न्यूनतम 17°C, अधिकतम 32°C
- 11-12 मार्च: न्यूनतम 17°C, अधिकतम 34°C
पश्चिमी विक्षोभ लाएगा आंधी और बारिश
- 9 से 12 मार्च: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश व बर्फबारी
- 10 से 12 मार्च: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी
- 7 मार्च: अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में गरज-चमक के साथ बारिश
- 8 मार्च: बिहार में तेज आंधी, बिजली और बारिश
- गर्म मौसम: गोवा, केरल और कर्नाटक में 8 मार्च को हीट वेव
- हीट वेव का असर: 9 और 10 मार्च को गुजरात और गोवा में गर्मी चरम पर
मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।













Leave a Reply