khabarhunt.in

खबर का शिकार

Mahilla Samriddhi Yojna: दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये? आतिशी ने सीएम को लिखी चिट्ठी

cm atishi

महिला सम्मान योजना पर आतिशी की अपील

आप विधायक आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर महिला सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये ट्रांसफर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंचेगी। अब जब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है, तो उम्मीद है कि कल तक महिलाओं को पैसे मिलने का मैसेज आ जाएगा।

पीएम मोदी ने रैली में किया था वादा

31 जनवरी 2025 को एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में यह योजना लागू की जाएगी और हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने की भी अपील की थी ताकि पैसे ट्रांसफर होते ही उन्हें इसकी सूचना मिल सके।

दिल्ली की महिलाएं कर रही हैं इंतजार

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था, अब उसे निभाने का समय आ गया है। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से अपील की कि महिलाओं के खाते में जल्द से जल्द 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएं। दिल्ली की माताएं-बहनें बेसब्री से इस रकम का इंतजार कर रही हैं, उनकी उम्मीदें नहीं टूटनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *