khabarhunt.in

खबर का शिकार

Holi 2025: होली खेलने आ रहे बरसाना? जानिए पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी जरूरी जानकारी

holi

ब्रज की होली का रंग, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

दुनियाभर में मशहूर ब्रज की होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 7 मार्च को बरसाना में लड्डू मार होली, 8 मार्च को लठमार होली और 9 मार्च को नंदगांव में लठमार होली खेली जाएगी। इस आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी होली में शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

भीड़ और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान लागू

बरसाना में भारी भीड़ और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 56 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, कुछ मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध भी लागू रहेगा।

कॉमर्शियल और भारी वाहनों पर प्रतिबंध

  • छाता-बरसाना रोड – छाता से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहन बरसाना चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे।
  • नंदगांव-कोसी रोड – बरसाना तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
  • गोवर्धन-बरसाना रोड – नीम गांव तिराहा से कस्बा बरसाना जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

नगर निगम और रोडवेज बसों का डायवर्जन

  • नगर निगम और रोडवेज बसें सिर्फ जुनसुटी पार्किंग तक जा सकेंगी और वहीं से वापस लौटेंगी।
  • राणा की प्याऊ, गोवर्धन रोड नाला, कामा रोड, प्रिया कुंड पुल, सुदामा चौक और पीली कोठी से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।

गोवर्धन रोड पर सबसे ज्यादा पार्किंग

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए गोवर्धन रोड पर सबसे अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें श्रीजी टाउनशिप के आगे, हनीफ का खेत, कमई रोड भट्टा की खाली जमीन, हाथिया चौराहा, पेठा वाले पंडित का प्लाट, श्रीजी टाउनशिप नई कॉलोनी निर्माणाधीन क्षेत्र, श्रीराधारानी के सामने और क्रेसर की जमीन शामिल हैं।

अन्य पार्किंग स्थल

करहला रोड पर 5, छाता रोड पर 17, नंदगांव रोड पर 8, कामा रोड पर 5, रुपनगर रोड पर 3, ढभाला रोड पर 3 और कस्बा बरसाना में 3 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

होली के इस भव्य आयोजन में भाग लेने से पहले ट्रैफिक प्लान और पार्किंग की जानकारी जरूर रखें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *