उत्तराखंड शासन ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी किए। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेष रूप से चारधाम यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए।
आदेश के अनुसार, आईपीएस मुकेश कुमार को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी) बनाया गया है। वहीं, आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) के पद से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक (सतर्कता अधिष्ठान) के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं। इसके अलावा, आईपीएस जितेंद्र मेहरा को हरिद्वार का पुलिस अधीक्षक (अपराध और यातायात) नियुक्त किया गया है। वे पहले से ही हरिद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
इसी तरह, आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधम सिंह नगर का पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे वहां अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रही थीं।
सरकार का मानना है कि इन बदलावों से पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही, उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक कुछ और बड़े अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं।












Leave a Reply